फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजदूर को चाकू दिखाकर छीना मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ क्षेत्र में चोरी की वारदातें आए दिन बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को नशेड़ी तीन युवक खेत में काम कर रहे एक प्रवासी मजदूर को चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। प्रवासी मजदूर वरिंदर यादव (55) निवासी सतावरी थाना मेजर गंज बिहार ने बताया कि वह पिछले दिनों बनूड़ कस्बे में खेत में मिर्च की कटाई कर रहा था। तभी तीन युवक बाइक पर आए और सड़क पर लगी भांग का सिगरेट में डालकर नशा किया। इसके बाद तीनों युवकों ने मुझे चाकू दिखाया और मोबाइल फोन व कुछ नकदी छीनकर भाग गए। सतावरी ने बताया कि उसने पिछले महीने ही 14 हजार रुपये में मोबाइल फोन खरीदा था। उसने इसकी सूचना बनूड़ थाने में दे दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें