फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज के पंजाबी विभाग की ओर से ‘मानव शरीर पर मोबाइल का असर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल साधना संगर ने सेमिनार का शुभारंभ किया। सेमिनार में कॉलेज के करीब 150 छात्रों ने भाग लिया। पंजाबी विभाग के हेड प्रो. जगतार सिंह जोगा ने सेमिनार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया।
वहीं, फिजिक्स विभाग के प्रो. जीएस सेखो ने मोबाइल के प्रयोग से मानव जीवन पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद भूगोल विभाग के प्रो. जसपाल सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकतर युवाओं में नशे की लत है। युवाओं को इससे उबारने के लिए भावी पीढ़ी को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
सेमिनार में औरत का समाज में सम्मान व जैविक खेती की जरूरत आदि मुद्दों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रो. कुलविंदर कौर गिल, प्रो. कंवर राजिंदर सिंह, प्रो. सुरिंदर सिंह, प्रदीप रतन, प्रो. लखवीर कौर, प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. सुखविंदर सिंह, प्रो. सरबजीत कौर मौजूद थे।