फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर देख पाएंगे टॉयलेट की लोकेशन

Thu, 01 Sep 2016 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
Indus mobile
विज्ञापन
शहर में बाहर से आने वाले लोगों या किसी मार्केट में जाने पर लोगों को पब्लिक टॉयलेट का पता पूछने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बल्कि लोग मोबाइल की एक क्लिक पर इस बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके लिए मोहाली नगर निगम ने एक मोबाइल एप तैयार किया है। इसमें शहर के विभिन्न टॉलयेट की लोकेशन डाली गई है। जहां से लोग इस बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे। यह जानकारी बुधवार को नगर निगम के कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह सारी प्रक्रिया स्वच्छ भारत का ही हिस्सा है। पंजाब में मोहाली एक ऐसा शहर बन गया है। जहां पर इसे लागू किया गया है। लोग गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पचास टॉयलेट की इसमें जानकारी डाली गई है। जल्द ही इसमें 25 और जानकारियां डाली जाएगी। जिक्रयोग है कि ऐसा ही एक मोबाइल एप्प पंजाब की एक आईएएस दंपति ने तैयार किया था। जिसे केंद्र सरकार द्वारा खूब सराहा गया था। यह सिस्टम भी उसी तर्ज पर काम करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें