मोहाली। फेज-6 में तीन लुटेरों ने एक आम बेचने वाले से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। दीनानाथ ने बताया कि वह गांव मोहाली में रहता है और आम बेचता है। शनिवार रात को फेज-6 में गली में कोठियों के पास फेरी लगाकर आम बेचने के बाद दारा स्टूडियो की ओर घर आ रहा था। मोटर मार्केट से पीछे अचानक बुलेट पर आए तीन लुटेरों ने उसको नीचे उतारा और जमीन पर गिराकर मारपीट की। उसकी जेब से मोबाइल और चार हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। जब उसे होश आया तो उसको लोगों ने घेरा हुआ था और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसने बाद में फेज-6 की पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। दीनानाथ ने बताया कि 15 मई को भी कुछ युवक तीन बाइक पर आए थे हथियार दिखाकर जबरन उसके आम ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद