फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर के विकास और समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विधायक 600 करोड़ रुपये दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने विधायक कुलवंत सिंह से कहा है कि शहर को कचरे, बरसाती पानी और अधूरे विकास कार्यों की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कम से कम 600 करोड़ रुपये की जरूरत है। उन्होंने विधायक से मांग की है कि यह राशि राज्य सरकार से जारी करवाई जाए। मेयर ने कहा कि विधायक और पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जिससे शहर का भविष्य दांव पर लग रहा है। उन्होंने चेताया कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर ने विधायक को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वह या तो उन्हें मुलाकात का समय दें। चाहे अपने दफ्तर में बुलाएं, घर पर बुलाएं या निगम कार्यालय में खुद आकर मिलें। यदि ऐसा नहीं होता, तो वह खुद पार्षदों के साथ विधायक कार्यालय मिलने पहुंचेंगे। जीती सिद्धू ने स्पष्ट किया कि 600 करोड़ की यह राशि मिल जाए तो मोहाली की कई ज्वलंत समस्याओं का समाधान संभव है। इसमें कूड़ा प्रबंधन, बरसाती पानी की निकासी, सड़कों की मरम्मत, सिटी बस सेवा की शुरुआत, डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था, ग्रीनरी और साइकिल ट्रैक जैसे कार्य पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग विभागों द्वारा नगर निगम को दिए जाने वाले बकाया फंड की अदायगी भी तत्काल होनी चाहिए। मेयर ने दोहराया कि वह मोहाली के अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जाएंगे और नागरिकों द्वारा दिए गए मेयर पद के सम्मान की रक्षा करना उनका कर्तव्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें