डेराबस्सी के अलग अलग वार्डों में एनके शर्मा व दीपइंद्र सिंह ढ़िल्लों प्रचार करते हुए।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। नगर काउंसिल चुनाव को लेकर विधायक एनके शर्मा ने वार्ड नंबर 17 से अकाली दल की उम्मीदवार कृष्णा देवी और वार्ड नंबर 13 से उम्मीदवार सर्बजीत कौर पत्नी गुरइकबाल सिंह पूनिया के चुनाव दफ्तर का उद्घाटन किया। वहीं, अन्य उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली दल विकास के नाम व कांग्रेस की तरफ से फैलाए जा रहे भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर यह चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने चार साल की सरकार में सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार फैलाने, अवैध माइनिंग, गुंडा टैक्स व अवैध शराब बेचने जैसे धंधों को बढ़ावा देकर लोगों से लूट की है। इसके उल्ट अकाली दल के नेतृत्व वाली सरकार में गलियों-नालियों, सड़कों, कम्यूनिटी सेंटर, ट्यूबवेल, सीवरेज सिस्टम, खेल स्टेडियम व पार्क आदि बना कर शहर का विकास करवाया। इस मौके पर जथेदार रजिंद्र सिंह इस्सापुर, कुलदीप सिंह रंगी, यूथ नेता रवींद्र सिंह रवि भांखरपुर, गगन सैनी, टिम्मी पूनिया, गुरनाम सिंह, गुरइकबाल सिंह पूनिया सहित अन्य नेता उपस्थित थे।