फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खुशहाल एनक्लेव में बोरवेल का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पेयजल की किल्लत से निजात दिलाने के लिए 40.53 लाख रुपये की लागत से नया ट्यूबवेल लगाने का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने उद्घाटन किया है। इस बोरवेल से सोसाइटी निवासियों के अलावा आसपास के लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके उनके साथ पार्षद सुखवीर सिंह लक्की, वार्ड निवासी और अधिकारी भी मौजूद थे। भबात क्षेत्र के वार्ड-28 के खुशहाल एनक्लेव में लंबे समय से पेयजल की समस्या चल रही थी। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और विधायक से की थी। इस दौरान विधायक रंधावा ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जब वह यहां पहुंचे थे, तो सभी वार्ड निवासियों ने कहा था कि वे उनकी इस प्रमुख मांग को पूरा करेंगे। इसके तहत आज यह वादा पूरा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें