खरड़। चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने मंगलवार को एसडीएम खरड़ दिव्या पी के साथ मलकपुर गांव का दौरा किया और भारी बारिश व पानी के बढ़ते प्रवाह के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मलकपुर और बस्सियां में एसवाईएल क्रॉसिंग सहित प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग जैसे संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि पानी का प्रवाह सुचारू हो सके और नुकसान का खतरा कम हो सके। इस बीच एसडीएम खरड़ ने कहा कि नियमित निगरानी की जाएगी और फील्ड अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।