फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अगवा करने वाले दिन ही बुरी तरह पीटकर कर दी मिताली की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। बनूड़ के गंदे नाले से बरामद जीरकपुर की बादल कॉलोनी निवासी मिताली के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार मिताली की हत्या अगवा करने वाले दिन ही कर दी गई थी। उसको बुरी तरह पीटा गया था, इस कारण उसकी मौत हुई। शव पर चोटों के निशान हैं। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी रोहित कुमार मोहल्ला घुमियारा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुल्तान मोहम्मद मोहल्ला राजपुतान बनूड़, राज निवासी मोहल्ला घुमियारा वाला बनूड़ और अमनदीप निवासी मोहल्ला तरखाना वाला बनूड़ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

बादल कॉलोनी से 23 वर्षीय मिताली को चार युवकों ने 7 मार्च को अगवा किया था। उसकी हत्या के बाद शव को तिरपाल में बांधकर बनूड़ के एक गंदे नाले में फेंक दिया था। बनूड़ पुलिस को तीन दिन बाद शव मिला था। परिजनों को बुलाकर पहचान कराने के बाद उसकी पहचान मिताली के रूप में हुई थी। अभी तक पुलिस आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।


पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज
मामले में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें आरोपियों की कार नजर आ रही है, जिसमें वे मिताली को बादल कॉलोनी से अगवा करके बनूड़ की साइड ले गए थे। आरोपियों ने उसकी हत्या क्यों की ऐसा अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मिताली के पिता सोहनलाल की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ जीरकपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ है। उनके अनुसार सुल्तान मोहम्मद 7 मार्च को उनकी बेटी को अपने दोस्तो के साथ आई-20 गाड़ी में अगवा करके ले गया था।
विज्ञापन

उसी दिन जीरकपुर थाने में शिकायत दी गई थी। इसमें सुल्तान के बारे में बताया गया था कि वह उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। एएसआई अशोक कुमार ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और तीन दिन बाद मिताली का शव नाले से बरामद हुआ। सोमवार देर शाम मिताली के परिजनों और अन्य लोगों ने थाने का घेराव किया था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें