फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छठे दिन भी जारी रहा मिशन क्लीन एंड ग्रीन ढकोली अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकोली में क्लीन एंड ग्रीन अभियान का 10 नवंबर को होगा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का ''''मिशन क्लीन एंड ग्रीन ढकोली'''' अभियान लगातार छठे दिन भी जारी रहा। इस अभियान का उद्देश्य ढकोली को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाना है। नगर परिषद जीरकपुर के सफाई सेवकों के सहयोग से विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य किया गया।



सैनिटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के मार्गदर्शन में टीम उर्वा ने न्यू जनरेशन अपार्टमेंट्स की मुख्य सड़क, स्प्रैंगल हाइट्स और न्यू जनरेशन सोसाइटी में सफाई की। दशमेश नगर के स्वतंत्र मकानों के आसपास तथा वार्ड नंबर 13 स्थित कम्युनिटी सेंटर में भी सफाई कार्य करवाया गया। नगर परिषद के सफाई सेवकों ने भी इस अभियान में योगदान दिया। टीम उर्वा ने 10 नवंबर 2026 को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे ढकोली के हर्मिटेज प्लाजा मार्केट में होगा। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई सेवकों और ढकोली की सर्वश्रेष्ठ सोसायटियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और अभियान का उद्देश्य

पारस अस्पताल, पंचकूला के सहयोग से ढकोली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। टीम उर्वा के अध्यक्ष के.आर. शर्मा ने बताया कि मिशन का उद्देश्य केवल सफाई करवाना नहीं है। इसका लक्ष्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी की भावना विकसित करना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें