फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग भाइयों से कुकर्म, डेयरी मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। दो नाबालिग चचेरे भाइयों से कुकर्म का मामला सामने आया है। दोनों न्यू चंडीगढ़ के एक गांव के रहने वाले हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन पर आई शिकायत के बाद मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने एक डेयरी मालिक के खिलाफ इस संबंधी कुकर्म की जीरो एफआईआर दर्ज की है। वहीं, इस संबंधी अगली कार्रवाई नवांशहर पुुलिस की ओर से की जाएगी। जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग भाई अपने पारिवारिक हालातों के चलते नवांशहर की एक डेयरी पर काम करते थे। लेकिन कुछ दिनों से वह दोनों गायब चल रह थे। क्योंकि वहां पर डेयरी मालिक ही उनके साथ कुकर्म कर रहा थ। बच्चों के किसी जानकार ने इस संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर दिया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने तुरंत बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने पूरी बात चाइल्ड हेल्पलाइन टीक को बताई। इसके बाद मुल्लांपुर थाने में आईपीसी की धारा-377 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जबकि पीड़ित बच्चों को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें