फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकोली में नाबालिग से दुष्कर्म, अज्ञात के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने ढकोली में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ये कार्रवाई पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की ओर से दी गई शिकायत के बाद की है। पीड़ित की मां ने बताया कि वह लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं और उसकी नाबालिग बेटी घर में ही रहती है। मंगलवार की शाम उसकी बेटी खेलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचने पर उन्होंने आसपास तलाशना शुरू कर दिया। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी बेटी घर के पीछे बने पार्क में रोते हुए मिली। मां के पूछने पर लड़की ने बताया कि कोई व्यक्ति उसको 20 रुपये का लालच देकर पहले पार्क में अपने साथ ले गया और वहां जाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। ढकोली पुलिस थाना एसएचओ सुमित मोर ने बताया कि अभी पीड़ित बच्ची कुछ बताने की हालत में नहीं है और शिकायत के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी की फुटेज और मोबाइल का डंप लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें