फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अश्लील फिल्में दिखाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले नाबालिग लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे बुधवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करेगी। मामले की जांच कर रहे एएसआई नाथी राम ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल की बेटी दो दिन से स्कूल जाने से मना कर रही थी और घर पर डरी-सहमी थी। उसने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी अनुपस्थिति में जब वह घर पर अकेली थी तो उनके पड़ोसी का लड़का घर आया था। वह उसे अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाने लगा। जब उसने फिल्म देखने से इनकार किया तो उसने जबरन उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच लड़के ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए। अब वह उसे रास्ते में धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। लड़की ने जब इनकार किया तो उक्त आरोपी ने उसकी बेटी की वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें