कालका। एक नाबालिग की संदिग्ध हालात में फंदा लगा कर मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए थाना कालका से सब इंस्पेक्टर जिला सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक नाबालिग लड़की ने पंखे से चुन्नी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार मृतका लड़की की मां ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर चली गई थी। उसे फोन पर छोटी बेटी ने सूचना दी कि बड़ी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कालका अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन में रहती थी और पिता को याद करती रहती थी। मृतका के पास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।