फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव शाहीमाजरा में 12 दिन से नाबालिग लड़की लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव शाहीमाजरा में 12 दिन से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता है। उसके पिता ने उसके अपहरण का शक जताया है। मामले की शिकायत फेज-1 थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग के पिता ने बताया कि वह शाहीमाजरा में रहते हैं और जूस की रेहड़ी लगाते हैं। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें 2 लड़कियां व तीन लड़के हैं। बड़ी बेटी 16 मई को जूस की रेहड़ी से घर चाय लेने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। वह करीब 10 बजे घर गया तो बेटी घर पर नहीं थी। उसने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसने शक जताया है कि बेटी को किसी ने अगवा कर किसी अज्ञात जगह पर छिपाकर रखा है। पिता ने मामले की शिकायत फेज-1 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें