नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया, केस दर्ज
मोहाली। मटौर थाने के अंतर्गत आते एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना मटौर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी गांव मटौर का रहने वाला बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 11वीं में पढ़ती उसकी सबसे छोटी बहन 17 मार्च को सुबह छह बजे उठी और दुकान से दूध लेने के लिए चली गई। काफी समय तक वह नहीं लौटी। इस पर उन्होंने आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घर का सामान चेक किया तो पता चला कि घर में रखे गहने और पैसे गायब हैं। इस पर उन्होंने थाने में शिकायत देकर कहा कि उन्हें शक है कि उक्त आरोपी उनकी बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। संवाद