फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग और युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नाबालिग और युवती से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे मामले में पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पहला मामला नयागांव थाना क्षेत्र का है। चंडीगढ़ की 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि शादी करने की बात कहकर एक परिचित युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी उसको धोखे में रखकर लगातार संबंध बनाता रहा। शादी करने से मना करने पर पीड़िता ने नयागांव थाना पुलिस ने कांसल निवासी तुषार गुज्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे मामले में सोनीपत निवासी युवती ने शिकायत दी कि बलटाना में एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जीरकपुर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें