फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑटिज्म सेंटर का मंत्री ने किया निरीक्षण, बच्चों के अभिभावकों से की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने शुक्रवार को एम्स मोहाली के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑटिज्म एंड न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स का दौरा किया। उन्होंने इसे ऑटिज्म और न्यूरो डेवलपमेंटल विकारों से जूझ रहे बच्चों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। केंद्र निशुल्क उपचार प्रदान कर रहा है। केंद्र में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, एडीएचडी, लर्निंग डिसऑर्डर, बौद्धिक अक्षमता और सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त बच्चों का उपचार होता है। यहां बहु-विषयक तरीके से सेवाएं दी जाती हैं। इनमें विकासात्मक आकलन, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, स्पीच थेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी शामिल हैं। फिजियोथेरेपी, अभिभावक परामर्श, अर्ली इंटरवेंशन और स्कूल रेडीनेस जैसे कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की। अभिभावकों ने बताया कि निजी अस्पतालों में इसी उपचार पर हर महीने 30 से 50 हजार रुपये खर्च होते हैं। यह केंद्र सभी विशेष सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करा रहा है, जिससे परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिल रही है।
विज्ञापन


सेवाओं का विस्तार और भविष्य की योजनाएं
बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष भगवंत सिंह और निदेशक-प्राचार्य नवदीप सिंह सैनी ने जानकारी दी। उन्होंने केंद्र की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उनका लक्ष्य आने वाले समय में सेवाओं का और विस्तार करना है। इससे अधिक से अधिक बच्चों और उनके परिवारों तक विशेषज्ञ उपचार पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें