फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में खनन माफिया सरगर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। कोरोना महामारी के चलते जहां पुरी दुनिया दहशत के माहौल में जी रही है। वहीं, डेराबस्सी क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ नजर आ रहा है। गांव भांखरपुर निवासियों ने आरोप लगाया की घग्गर नदी के किनारे खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। इस संबंधी शिकायत करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के पूर्व यूथ ब्लॉक प्रधान गुरजीत सिंह बिल्ला ने खनन का विरोध करते हुए कहा कि अगर पुलिस ने जल्द खनन बंद नहीं करवाया तो संघर्ष शुरू किया जाएगा। गांव भांखरपुर निवासी हरी सिंह, गुरजिंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, जसबीर सिंह सहित अन्यों ने बताया कि उनका गांव घग्गर नदी के किनारे बसा हुआ है। गांव की काफी शामलात जमीन घग्गर नदी में आसपास पड़ती है जिसमें काफी गरैवल व रेत है। लंबे समय से माफिया की यहां नजर रेत व गरैवल पर है। दो दिन से यहां पर जेसीबी व पॉकलेन मशीनों की मदद से जमीन की खुदाई की जा रही है। इसका जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो माफिया ने खनन बंद कर दिया था लेकिन माहौल शांत होने पर व फिर से खनन शुरू कर दिया। जब मौके पर जाकर खनन बंद करने के लिए कहते हैं तो उन्हें धमकाया जाता है। लोगों ने बताया कि बीती रात भी घग्गर नदी में खनन किया गया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक तरफ पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने के लिए मना किया हुआ है लेकिन सख्ती के बावजूद माफिया खुलेआम खनन कर रहा है। बीते दिनों गांववासियों की ओर से विरोध करने व शिकायत करने पर मुबारिकपुर पुलिस ने पंचकूला निवासी संजीव पंडित पर दूसरी बार केस दर्ज किया है। जो केस दर्ज होने के कुछ दिन खनन बंद रखता है लेकिन बाद में फिर से शुरू लेता है। इससे स्पष्ट है पुलिस भी माफिया के साथ मिली हुई है। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंधी मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर नरपिंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अगर फिर से अवैध खनन हो रहा है तो उसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें