फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रहा खनन, छत्त गांव में 70 एकड़ खोदने के बाद पीरमुछल्ला में 25 फीट खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के छत्त गांव में 70 एकड़ अवैध खनन करने के बाद माफिया ने पीरमुछल्ला की ओर रुख कर लिया है। अब पीरमुछल्ला के गोल्डन फारेस्ट की निजी जमीन पर खनन माफिया की नजर है। लोगों द्वारा पुलिस और प्रशासन को शिकायत देने के बाद भी खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। जब अखबारों में खबरें प्रकाशित होती हैं तो मामला दबाने के लिए एक-दो दिन खनन करने से माफिया रुक जाता है। इस क्षेत्र के कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोजाना यहां से दर्जनों रेत से भरे टिप्पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सनोली और पीरमुछल्ला क्षेत्र में करीब 50 एकड़ जमीन प्राइवेट कंपनी गोल्डन फारेस्ट की है, जिसका केस हाईकोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके बिना अनुमति के यहां से रेत की कालाबाजारी चल रही है। इसे रोकने में पुलिस नाकाम है। हैरत की बात है कि इस क्षेत्र की जमीनों पर खनन के लिए 25 फीट तक गहरे गड्ढे किए गए हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो यहां के घग्गर क्षेत्र में बड़ी-बड़ी मशीनें दिखाई देती हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो जल का स्तर नीचे गिरता चला जाएगा। हैरानी वाली बात तो ये है कि जिन मशीनों का खनन माफिया इस्तेमाल करता है उनपर कोई नंबर नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें