कुराली। डीएवी स्कूल में वन महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल जेआर शर्मा की देखरेख में आयोजित पेड़ लगाओ जीवन बचाओ मुहिम के अंतर्गत स्कूल कैंपस में छायादार पौधे लगाए गए और स्टूडेंट्स को वातावरण बचाओ का संदेश दिया। इस मौके संस्था के चेयरमैन पंकज गोयल और मैनेजर बिट्टू खुल्लर ने कहा कि पेड़ हमारे स्वस्थ समाज और स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। उनके बिना मानव जीवन अधूरा है और पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमारी के अतिरिक्त अन्य स्टाफ मेंबर भी उपस्थित थे।