फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होला मोहल्ला पर ‘मेरी दस्तार मेरी शान’ कैंप 3 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
तख्त श्री केशगढ़ साहिब में यूथ अकाली दल की पहल, युवा पीढ़ी को पंथ से जोड़ने का आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। होला मोहल्ला के अवसर पर 3 मार्च को यूथ अकाली दल की ओर से ‘मेरी दस्तार मेरी शान’ दस्तार कैंप लगाया जाएगा। कैंप का आयोजन तख्त श्री केशगढ़ साहिब में किया जाएगा।
अकाली दल के विधानसभा हलका खरड़ इंचार्ज एवं यूथ अकाली दल के सेक्रेटरी रविंदर सिंह खेड़ा ने बताया कि युवाओं को दस्तार और पंथ से जोड़ना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल सुखबीर सिंह बादल और सरबजीत सिंह झिंजर के नेतृत्व में की जा रही है।
विज्ञापन

खेड़ा ने जानकारी दी कि कैंप का उद्घाटन ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज करेंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा से खालसा पंथ की परंपराओं और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ‘मेरी दस्तार मेरी शान’ केवल एक कैंप नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को पगड़ी और पंथ की गरिमा से जोड़ने की मुहिम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े युवाओं को प्रोत्साहित कर पंजाबियत और पंथ के लिए खड़ा करना संगठन की प्राथमिकता है। खेड़ा ने युवाओं और संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कैंप का हिस्सा बनने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें