फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नया गांव में नशेड़ियों का आतंक सरेआम लग रहे चिट्टे के इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। वार्ड-16 स्थित एकता सोसाइटी और आदर्श नगर में नशेड़ियों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं। आरोप है कि बाबा बालनाथ मंदिर के समीप रोजाना 20 से 25 लोग खुलेआम नशा करते हैं और चिट्टे के इंजेक्शन लगाते हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

समस्या से परेशान एकता सोसाइटी और आदर्श नगर के निवासियों ने वार्ड-16 के एमसी रवि बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि नशेड़ी इस्तेमाल की गई सिरिंज और सुइयां सड़कों व गलियों में फेंक देते हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों के घायल होने तथा हेपेटाइटिस जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
निवासियों ने आरोप लगाया कि नशे में धुत असामाजिक तत्व महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, जिसके कारण लोग शाम के समय घरों से निकलने में भी डर महसूस करते हैं। एमसी रवि बिष्ट ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले को प्रशासन और पुलिस के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें