फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसडीएम को साैंपा ज्ञापन, पार्किंग, टूटी सड़कों की समस्या बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। जनहित विकास मंच खरड़ का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह हंस के नेतृत्व में एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को मांगों के संदर्भ में दो ज्ञापन भी साैंपे। प्रतिनिधिमंडल में बृज मोहन शर्मा (महासचिव), पवित्र पाल सिंह बराड़ (कार्यकारी महासचिव), सेवा सिंह, हरमेल सिंह, मास्टर अजायब सिंह, रामकृष्ण कटारिया, मंजीत सिंह संधू, मंजीत कौर सोनू, पलविंदर कौर चहल, गुरदीप कौर, सतवंत सिंह और जसवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पहले पत्र में गंभीर यातायात समस्याओं, पार्किग की कमी, रिक्शा चालकों के लिए वेंडिंग जोन बनाने, स्लिप रोड तैयार करने और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की मांग की गई थी। दूसरे पत्र में सेक्टर 125 में 142 एकड़ की विशाल आवास परियोजना से संबंधित मुद्दे उठाए गए और इस क्षेत्र को खरार नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में लाने और निवासियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई। एसडीएम गुरमीत सिंह ने आश्वासन दिया कि वह 18 अप्रैल के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके दोनों मांग पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें