जीरकपुर। खरड़ और माजरी ब्लाक से जीतकर आए ब्लाक समिति सदस्यों को जीरकपुर में शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मौजूदा सरकार की धक्केशाही का जवाब देने के लिए एकजुट रहने की अपील की है। एनके शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुए जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव को मौजूदा सरकार ने सरकारी मशीनरी के बल पर लड़ा है। इसके बावजूद खरड़ विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल के प्रत्याशियों की जीत ने भविष्य के संकेत दे दिए हैं। एनके शर्मा ने कहा कि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ यह चुनाव लड़ा है। उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। मोहाली हलका इंचार्ज परविंद्र सिंह सोहाना ने चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों को बधाई दी। इस अवसर पर एसजीपीसी सदस्य अजमेर सिंह खेड़ा, चरणजीत सिंह कालेवाल, सुरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह बलौंगी, शाम लाल माजरी, हरजीत सिंह पन्नू, दिलबाग सिंह मियांपुर, जसवीर सिंह जस्सा भागोमाजरा, साधु सिंह खलौर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। संवाद