लांडरां- बनूड़। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन मोहाली ने गांव ढेलपुर में जिला स्तरीय स्केटिंग टूर्नामेंट करवाया। इसमें सोहाना की जमपल महरीन बैदवाण ने तीन स्वर्ण पदक जीत कर जिला चैंपियन का खिताब हासिल किया।
जत्थेदार मान सिंह सोहाना की पोत्री और एडवोकेट गगनदीप सिंह बैदवाण की पुत्री महरीन यादविंदरा पब्लिक स्कूल की तीसरी की छात्रा है। वह 2019 में विशाखापटनम में हुईं स्केटिंग की राष्ट्रीय खेलों में चौथा स्थान हासिल कर चुकी है। महरीन को छह सालों से ट्रेनिंग दे रहे कोच सरबजीत सिंह ने बताया कि उसने 9 से 11 साल की आयु वर्ग में हिस्सा लिया था।