मैं पिता हूं, कसाई नहीं ... जब मुझे मेहरम की दर्दनाक मौत की खबर मिली थी तो मैं पूरी तरह सुन्न हो गया था। कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा मानो मेरी दुनिया ही उजड़ गई। कुछ इस तरीके से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे मेहरम के पिता वरिंदरपाल ने अमर उजाला से फोन पर अपना दुख जाहिर किया।
उन्होंने कहा कि उन पर बच्चे को अगवा या मारने के उन पर बे-बुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। कोई पिता अपने बेटे को कैसे मार सकता है। मेहरम मेरा खून था। मैं बहुत दुखी हूं। मैं तो यही आशा करता हूं कि तुरंत कातिल पकडे़ जाए। दुनिया के सामने मामले की सारी सच्चाई आए।
बरिंदर ने बताया कि उन्होंने मेहरम की मां को कोई धमकी भरा फोन नहीं किया था। बल्कि दोनों के बीच चल रहे तलाक के विवाद को निपटाने के लिए संपर्क कर रहे थे। हालांकि उनको इस केस फंसाकर बेवजह पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।