मोहाली। पंजाब सचिवालय सर्विसेज (रिटायर्ड ऑफिसर्स) एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक 27 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर विचार किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा ने पंजाब सरकार से 18 फीसदी डीए और बकाये का 6 फीसदी ब्याज सहित भुगतान करने की मांग की। यह मांग पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 3 अगस्त 2026 के फैसले पर आधारित है। इस फैसले की समयसीमा 17 अगस्त को पूरी हो चुकी है। सरकार से इसे तुरंत लागू करने की अपील की गई। अन्य मांगों में पेंशन को 2.59 फॉर्मूले से संशोधित करना, 200 रुपये प्रतिमाह डेवलपमेंट चार्ज वापस लेना और मेडिकल अलाउंस 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करना शामिल है। मेडिकल बिलों की समय पर प्रतिपूर्ति की भी मांग रखी गई। संवाद