मोहाली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के दिशा-निर्देश के तहत फेज़ 1 में वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहाली (ग्रामीण) की बैठक हुई। बैठक में मोहाली के संगठन के पर्यवेक्षक मनीष बांसल और क्षेत्रीय समन्वयक गुरकीमत सिंह सिद्धू जी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मोहाली के समस्त मंडल अध्यक्षों और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के लिए विचार-विमर्श किया।