फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स से जीरकपुर के लोगों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कजौली वाटर वर्क्स से जीरकपुर के लोगों को जल्द ही पानी मिलेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को हुई नगर काउंसिल हाउस की बैठक में कजौली वाटर वर्क्स से पानी लाने का फैसला लिया गया। प्रधान कुलविंदर सोही की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायक एनके शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में शहरी क्षेत्र में लगातार गिर रहे भूमिगत जलस्तर पर चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि कजौली वाटर वर्क्स से शहर में पानी लाया जाएगा, इसके लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा शहर में नाजायज निर्माणों और सरकारी जमीनों पर कब्जे छुड़वानाकर उनकी चारदीवारी करवाना, अधिकारियों की ओर से नगर काउंसिल की जमीनों को मनमर्जी से लीज पर देने की विजिलेंस जांच करवाने, पभात गांव में पीने वाले पानी की समस्या को प्रमुखता के साथ रखते हुए गांव की पानी की पाइपों को बदलने, शहर में सीवरेज की सफाई की समस्या को देखना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रबंधन, शहर को खुले में शौचमुक्त बनाना आदि पर विचार व सहमति अभिव्यक्त की गई। वहीं पभात गांव में नगर काउंसिल की जमीन पर किए गए कब्जे पर कार्रवाई संबंधित प्रस्ताव भी हाउस ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में कार्यकारी अधिकारी मनवीर गिल, एमई विनय महाजन, एटीपी राजेश जिंदल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षदों ने अधिकारियों पर उनकी जानकारी के बगैर कार्य करने और उनकी बात न सुनने का आरोप लगाया है। इसके बाद विधायक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बैठक से जेई और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी नदारद रहे, जिस पर विधायक ने हैरानी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें