फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिरिंज देने से मना करने पर मेडिकल स्टोर मालिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। दीपक मेडिकल स्टोर के मालिक द्वारा सिरिंज देने से मना करने पर करीब 12 युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी देते हुए बनूड़ निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए बनूड़ पशु अस्पताल के पास दीपक मेडिकल स्टोर चलाता है। आज सुबह जब वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर खड़ा था तो एक नशेड़ी युवक आया और सिरिंज मांगने लगा। जब उसने युवक को बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरिंज देने से मना कर दिया तो युवक नाराज होकर चला गया और कुछ देर बाद करीब एक 12 युवकों को लेकर आया। उसके साथ झगड़ा किया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस मामले में थाना प्रमुख इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा ने बताया कि युवक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और युवकों ने मेडिकल स्टोर मालिक की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल युवकों को थाने बुलाया गया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें