फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कंडाला और फेज-11 स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विजेताओं को मिले मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डॉ. इंदर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट मोहाली ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दो अलग-अलग स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह का कार्यक्रम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंडाला में और दोपहर का कार्यक्रम स्कूल ऑफ एमिनेंस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-11 में हुआ। ट्रस्ट के प्रधान रमेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नशे की लत के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और साथ ही साथ उन्हें यह भी बताया कि साथियों के दबाव में आकर किसी भी गलत आदत को अपनाने से कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमिनेंस स्कूल के उन विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने ड्रग्स के खिलाफ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और प्रोजेक्ट फाइल प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की और नशे के खिलाफ एक फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें