फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राज्य में होगी मैकेनिकल स्वीपिंग की शुरूआत, मोहाली में हुआ मशीनों का ट्रायल रन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए सरकार सभी नगर परिषदों और नगर निगमों में मैकेनिकल स्वीपिंग (मशीनों द्वारा सफाई) लागू करने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने खरड़ और मोहाली की सड़कों पर मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के ट्रायल रन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहरों की मुख्य सड़कों पर कुशल, प्रभावी और नियमित सफाई सुनिश्चित करना है। इस योजना में दो प्रकार की मशीनें शामिल की जाएंगी। छोटी मशीनें संकरी गलियों के लिए और बड़ी मशीनें मुख्य सड़कों के लिए। शहरी स्वच्छता और सफाई के महत्व को रेखांकित कर डॉ. रवजोत ने बताया कि राज्य के कुछ प्रमुख नगर निगमों में यह मैकेनिकल स्वीपिंग पहले से ही शुरू की जा चुकी है।
शीघ्र ही इसे अन्य शहरी स्थानीय संस्थाओं में भी सौंदर्यीकरण के प्रयासों के हिस्से के रूप में विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के लागू होने से वर्तमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के रोजगार पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार इन महंगी मशीनों को स्वयं खरीदने की योजना नहीं बना रही है। इन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें