फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और विधायक ने राजनीतिक हितों को आगे रखकर शहर की नैया डुबोई : शिअद प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने कहा है कि नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और विधायक कुलवंत सिंह ने अपने राजनीतिक हितों को आगे रखकर शहर की नैया डुबो दी है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोहाना ने बताया कि ये दोनों नेता कभी अपने स्वार्थ के लिए एक-दूसरे से गले मिलते हैं, तो कभी एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक तलवारें खींचकर लोगों को बेवकूफ बनाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अब जबकि नगर निगम चुनाव बस कुछ ही महीने दूर है, मेयर को अचानक शहर की ज्वलंत समस्याएं याद आ गई हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल से भ्रष्टाचार के जरिए मोहाली नगर निगम की आर्थिक हालत खराब करने वाले मेयर अब शहर के रक्षक बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मोहाली की जनता, जो सालों से अपने-अपने इलाकों में परेशानियां झेल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें