फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शापिंग स्ट्रीट में मटौर पुलिस ने की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब मोहाली में आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग शुरू कर दी है। मोहाली की शॉपिंग स्ट्रीट में शनिवार को खास नाका लगाया गया। जिसमें वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई। मोहाली पुलिस ने मटौर पुलिस ने थाना प्रभारी अमनदीप त्रिखा की अगुवाई में शापिंग स्ट्रीट में विशेष नाका लगाया। साथ ही इसके अलावा थाना क्षेत्र में पड़ते विभिन्न स्थानों पर भी नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें