कुराली। सहारा फाउंडेशन 11 अक्तूबर को कुराली में 101 जरूरतमंद लड़कियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करेगा। फाउंडेशन ने हाल ही में कुराली में अपना नया कार्यालय खोला है। कार्यालय का उद्घाटन समाज सेवी रविंदर सिंह रौकी ने किया। फाउंडेशन के दीपक शर्मा दीपू कुराली ने बताया कि उनकी संस्था समाज सेवा में सक्रिय है। पिछले वर्ष भी 51 लड़कियों के विवाह करवाए गए थे। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराना है। समारोह की तैयारियां जल्द शुरू होंगी। प्रत्येक जोड़े को आवश्यक घरेलू सामान दिया जाएगा।