फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, 20 साल की उम्र में पी लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव सरसीणी में दहेज व मारपीट से परेशान 20 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तु खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका की पहचान गुरमीत कौर पत्नी हरविंदर सिंह गांव सरसीणी के तौर पर बताई है। मृतका अपने पीछे ढाई साल की बेटी छोड़ गई है। ग्रामीण उसे तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता अंबाला के काकडू निवासी ने अपनी दी शिकायत में कहा कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसने अपनी बेटी गुरमीत कौर की शादी गांव सरसीणी के हरविंदर सिंह के साथ 2018 में की थी। शादी के बाद से ही हरविंदर सिंह उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा और बात बात पर मारपीट करने लगा था। उसे कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना। इससे तंग होकर उनकी बेटी कोई जहरीली वस्तु खा खाली। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें