फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संदिग्ध हालत में छठी मंजिल से गिरी विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली की मैपल अपार्टमेंट सोसाइटी में एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान रचना बेदी निवासी मैपल अपार्टमेंट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रचना बेदी का पति से विवाद चल रहा था और मायके में कुरुक्षेत्र रह रही थी। हाल में दोनों में साथ रहने की सहमति बनी थी और दस दिन पहले ही मायके से पति व बच्चों के साथ रहने उक्त सोसाइटी में आई थी। वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई। इस दौरान पति फ्लैट में ही मौजूद था। उसने पुलिस को बताया कि वह सो रहा था और उसे इसका पता ही नहीं चला। सोसाइटी के लोगों ने हेल्पलाइन नंबर-112 पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उसके सोते हुए पति को उसकी पत्नी के नीचे गिरने की जानकारी भी लोगों ने ही दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें