फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्शन : मृतका सुमन बाला की पति के साथ पुरानी तस्वीर।
विज्ञापन

शव को सिविल अस्पताल ले जाती पुलिस।
फोटो सहित
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। अनाज मंडी के नजदीक किराए के मकान में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के ब्यान पर 174 की कार्रवाई की है। मृतका की पहचान सुमन बाला पत्नी परविंद्र कुमार के रूप में हुई है। मृतका अपने पीछे तीन साल का बच्चा छोड़ गई है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि सुमन बाला पति व बच्चे के साथ अनाज मंडी नजदीक किराए पर रहती थी। उसका पति प्लंबर का काम करता है। रोजाना की तरह मृतका का पति काम पर गया हुआ था। दोपहर करीब सवा 12 बजे परविंद्र ने सुमन को कई बार फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। शक होने पर जब वह घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता हरमेश सिंह निवासी गांव सेंगता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का विवाह मार्च 2016 में हुआ था। इससे पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ हंडेसरा रहती थी। अब बीते एक साल से डेराबस्सी में रह रही थी। उन्होंने बताया कि सुमन बाला काफी गुस्से वाली थी, जो छोटी -छोटी बात पर गुस्सा करती रहती थी। वह कई दिनों से काफी परेशान रहती थी जिस कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें