फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने अनाज मंडी में खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

विज्ञापन
गेहूं खरीद का जायजा लेते अ​धिकारी। संवाद 
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। मार्केट कमेटी बनूड़ के चेयरमैन जसवीर सिंह चंदुआ ने शनिवार को अनाज मंडी बनूड़ में गेहूं की सरकारी खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चेयरमैन जसवीर सिंह चंदुआ ने कहा कि पंजाब सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए सभी मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए हैं। किसानों की उगाई फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में बेची गई किसानों की फसल का भुगतान 24 घंटे के भीतर तय समय में सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में अधिक समय तक न बैठना पड़े।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है। अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के चेयरमैन द्वारा खरीद प्रबंधों के निरीक्षण के समय गुरनाम सिंह सचिव मार्केट कमेटी, गुरमीत सिंह सुपरवाइजर, आरती एसोसिएशन के अध्यक्ष टिंका जैन, गुरना ट्रेडस के सरपंच गुरविंदर सिंह रामपुर, दविंदर कुमार जैन, सुरिंदर कुमार जैन के अलावा आरती व खरीद एजेंसियों के कई अधिकारी व किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें