फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर सफाई कर्मचारी महासंघ की बैठक में कई नए सदस्य शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर सफाई कर्मचारी महासंघ की 18 नवंबर 2025 को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी लड़ाई को मजबूती देने के लिए संगठन ने आगे की रणनीति तैयार की। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हक के लिए महासंघ लगातार संघर्ष करता रहेगा।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य आकर्षण रहा कि कई नए साथियों ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान शमशेर सिंह और उनकी पूरी टीम ने बताया कि वे पहले पंजाब सफाई मजदूर फाउंडेशन, जीरकपुर शाखा से जुड़े हुए थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कुछ पदाधिकारियों ने उनका लगातार अपमान किया। संगठन के भीतर चल रही खींचातानी के कारण 16 साल बाद उन्होंने फाउंडेशन से इस्तीफा दे दिया।
शमशेर सिंह ने कहा कि आज से वे और उनकी पूरी टीम डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर सफाई कर्मचारी महासंघ में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने महासंघ के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ महासंघ के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान महासंघ के प्रधान टोनी और महासचिव अजमेर सिंह ने फूलमालाएं पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें