कुराली। शहर में वसंत पंचमी पर पतंगबाजी के दौरान कई लोग चाइना डोर की चपेट में आकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुंधो संगतीया के ओमी चाइना डोर चपेट में आए गए। उनकी नाक और आंख के पास चीरा लगने से टांके लगवाने पडे़। गोसला वासी गुड्डू कुमार के माथे व मुल्लापुर वासी दविन्द्र सिंह जब अपने मोटर साइकिल पर जा रहे थे तो डोर की चपेट में आने से उनके हाथ में गहरा कट लग गया। इसके अलावा मोटर साइकिल पर जा रहे पवन राम वासी आनंदपुर साहिब की गर्दन पर बड़ा कट लग गया जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। नंगल वासी जरनैल सिंह चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हुए। इसके अलावा गली में पतंग पकड़ने की कोशिश करते हुए प्रवेश कुमार की उंगल कट गई।