मोहाली। शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, साहिबजादा अजीत सिंह नगर की कुश्ती टीम ने प्राचार्या गुरिंदरजीत कौर के नेतृत्व में पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र मनवीर सिंह ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। मनवीर सिंह का चयन अब अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय शिविर के लिए हुआ है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जसप्रीत बैंस और प्रो. हर्ष ने छात्र को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. सिमरप्रीत और प्रो. मनवीर सिंह को भी जगतार सिंह चिल्ला ने प्रोत्साहित किया।