लालडू। जिला स्तरीय स्कूल कराटे खेल प्रतियोगिता में कल्पना पब्लिक स्कूल ज्योली के विद्यार्थी मनवीर सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है, वहीं, उनका राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
स्कूल के एमडी कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए उनके स्कूल के अलग-अलग भार वर्ग के आठ विद्यार्थियों ने कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें छह लड़के और दो लड़कियां शामिल थीं। सभी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और आठ में से सात ने अलग-अलग स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा के विद्यार्थी मनवीर सिंह ने 60 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। जबकि सातवीं कक्षा के एकमजीत सिंह (भार 60), अमनप्रीत कौर (भार-46) और आठवीं कक्षा के छात्र अभिजीत सिंह (भार-50), रमनीक सिंह (भार-50), जसकरन सिंह (भार-55) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सातवीं कक्षा की छात्रा मानसी ने 50 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने सभी अध्यापक, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी और सबका मुंह मीठा करवाया और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलो में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।