फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मनीमाजरा की गलियां, सड़कें टूटीं, 24 में से दो घंटे ही आती है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ऐतिहासिक शहर मनीमाजरा की बदहाली को देखने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने दौरा कर जगह-जगह लोगों की समस्या सुनी। पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह ने इलाके की गलियों, सड़कों, गंदे नालों की हालत और शहर की बदहाल स्थिति दिखाई।बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी पहुंचाने का वादा गुजरते वक्त के साथ ही गुजर गया। वादों के दम पर वोट लेने वाले उन्हें भूल गए। मनीमाजरा के कई इलाके गंदगी के साथ-साथ पानी की किल्लत से दो-चार हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि गलियों में सीवरेज का पानी बह रहा है। सातों दिन 24 घंटे पानी का वादा किया गया, लेकिन दिन में सिर्फ 2 घंटे ही पानी आता है। जब से भाजपा के पास चंडीगढ़ की सत्ता आई है, एक भी गली या सड़क नहीं बनी। इलाका पार्षद का भी इन बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं। इसके चलते अब जगह-जगह कूडे, कबाड़ और सड़कों से खोदी गई मिट्टी के ढेर लगे हैं। इनसे दिनभर धूल मिट्टी उठाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने जब मनीमाजरा का दौरा किया तो यहां के निवासियों की समस्याओं के बारे में जाना। किसी समय शहर के सबसे खूबसूरत पार्कों में से एक शिवालिक गार्डन की बदहाल पड़ा है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि पीने का पानी था न शौचालय की व्यवस्था। सुरेंद्र सिंह ने पवन बंसल को शीतला मंदिर की ओर जा रहे नाले पर बनी पुली के हालात से भी वाकिफ करवाया। नाले में सीवर का पानी जा रहा है लेकिन प्रशासन कई साल से कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पवन बंसल ने कहा कि भाजपा पार्टी ने सिर्फ वोटों की राजनीति की है। शहर में विकास के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। कांग्रेस के समय में हुए विकास कार्यों की भी देखरेख न होने से बुरा हाल है। पवन बंसल ने प्रशासक से अपील की है कि मनीमाजरा के विकास कार्यों की सुध लें, ताकि शहरवासी चैन से रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें