फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मनदीप ने रचा इतिहास, इंटर कॉन्टिनेंटल टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली स्थित मिनर्वा अकादमी के ट्रेनी मनदीप जांगड़ा ने अमेरिका के वॉशिंगटन में इंटर कॉन्टिनेंटल टाइटल फाइट में अमेरिकन बॉक्सर गेरार्डो एस्क्विवेल को हराकर पहली बार देश के लिए वर्ल्ड टाइटल जीता है। यह पदक आज तक किसी भारतीय बॉक्सर के नाम नहीं है। यह मुकाबला बीते शुक्रवार को खेला गया था। मूलरूप से हरियाणा के जिला सिरसा के रहने वाले मनदीप के लिए यह सफर आसान नहीं था। वे अब तक 75 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेते थे लेकिन इस मुकाबले के लिए छह महीने में वजन कम कर 59 किलो भारवर्ग में खेलने उतरे।मनदीप जांगड़ा ने रॉय जोन्स जूनियर के साथ फाइट की तैयारी की। रॉय जोन्स ओलंपिक पदक विजेता हैं। रॉय जोन्स दो बार गोल्डन ग्लव्ज बॉक्सिंग में टाइटल जीत चुके हैं। उन्होंने चार अलग-अलग कैटेगरी में वर्ल्ड टाइटल जीतने के साथ अब तक कई दिग्गज बॉक्सर को प्रशिक्षण दे चुके हैं। अब मनदीप का नाम भी सूची में शामिल हो गया है। रॉय जोन्स के साथ जुड़ने वाले, बेल्ट के लिए लड़ने वाले और इसे हासिल करने वाले वह पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन


खिताब को देश को समर्पित करता हूं : मनदीप
यह खिताब देश को समर्पित करता हूं। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, हर उस शख्स की है, जिसने इस सफर में मेरा साथ दिया। मेरे कोच, परिवार, फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं। देश का गौरव बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन

मनदीप जांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें