फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सैर कर रहे व्यक्ति को पीटा, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने नगला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनकी पहचान बलजिंदर सिंह और बलजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर सिंह निवासी नगला ने बताया कि वह सुबह सैर कर रहा था तो उक्त लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और बिना बात के गाली-गलौज करने लगे। उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और दोनों आरोपियों ने उसके ऊपर गंडासी से कई वार कर दिए। जैसे ही शिकायतकर्ता ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों ने उसे पंचकूला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान उसे पता चला कि दोनों आरोपियों ने उनके घर में परिजनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें