फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बहन आई राखी बांधने, भाई ने लगा रखा था फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-दस में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रवनीत सिंह (44) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता था। इस घटना के बारे में तब पता चला, जब उसकी बहन राखी बांधने के लिए शाम के समय घर पर आई।
विज्ञापन

वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए आवाजें लगाने लगीं लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब घर के नौकरों ने अंदर जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिवार ने इस संबंधी तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को फेज-छह सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि मृतक के माता-पिता भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत एक लड़का छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें