फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर व्यक्ति से लूटा मोटरसाइकिल, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर पुलिस चौकी को करनैल सिंह ने शिकायत दी है कि शनिवार को दो अज्ञात युवकों ने उसके कानू पर पिस्तौल रखकर मोटरसाइकिल लूट लिया और मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर, करनैल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकत्र्ता करनैल सिंह ने बताया कि शनिवार बाद दोपहर वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर हैबतपुर से सैदपुरा की ओर जा रहा था और रास्ते में एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने उसे रोका। जिनमें से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर मोटरसाइकिल छीन ली, जिसके बाद दोनों आरोपी अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर चले गए, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और करनैल की शिकायत पर आरोपियों के मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मुबारिकपुर चौकी इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने करनैल की शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली जा रही है, जिसके बाद आगामीं कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें