मोहाली। मोहाली के थाना फेज-11 क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 से 44 वर्ष आयु के अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और लाल रंग की निक्कर पहन रखी है। 17 मई को पीसीआर पार्टी नंबर-21 को सूचना मिली थी कि फेज-11 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति लावारिस हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना फेज-11 पुलिस ने इस संबंध में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के थानों और इलाकों में भी जानकारी भेज रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।